भोरंज थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गरसाहड़ में सात वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची को शुक्रवार रात सांप ने घर के आंगन में काट लिया। हालांकि बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से बच्ची को टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्ची ने टांडा में दम तोड़ दिया।
महक उर्फ पल्लु (7) पुत्री विनोद कुमार तीसरी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बच्ची जैसे ही आंगन में निकली तो यहां सांप ने उसे काट लिया। महक के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे तो देखा कि महक को सांप ने काट लिया है। परिजन उसे तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को टांडा रेफर कर दिया, लेकिन टांडा में बच्ची ने दम तोड़ दिया है।
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अनु ने पुष्टि करते हुए बताया कि सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची ने टांडा में दम तोड़ा दिया।