फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस को चलाने से पहले टूटा गियर लीवर, आधे घंटे तक यात्री रहे परेशान

Wed, 22 Jan 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणााली यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रूट पर भेजी जा रही खराब बसों के कारण यात्रियों को आए दिन में सफर करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बस अड्डा नादौन में चंडीगढ़ जाने वाली बस रूट पर जाने से पूर्व ही खराब हो गई, जिससे यात्रियों को आधे घंटे तक कड़ाके की ठंड में बस अड्डा परिसर में बस का इंतजार करना पड़ा। हमीरपुर डिपो की यह बस प्रतिदिन सुबह 4:15 बजे नादौन से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है और देर शाम करीब 8:30 बजे नादौन वापस पहुंचती है। इस बस की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
वहीं, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों रिंकू, सोनू, टिंकू, राजकुमार, सुदर्शन आदि ने कहा कि निगम के अधिकारियों को बसों की मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

दो दिन पहले बस की स्थिति से अधिकारियों को करवाया अवगत, नहीं बदली गई बस
रूट पर जा रहे चालक-परिचालक ने कहा कि दो दिन पहले ही विभागीय अधिकारियों को बस की स्थिति के बारे में अवगत करवाया गया था और उन्हें इस बस के बदले दूसरी बस भिजवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन बस को नहीं बदला गया। मंगलवार को रूट पर जाने से पूर्व जब बस की जांच की गई तो बस का गियर लीवर बस को चलाने से पहले ही हाथ में आ गया। बस के टायर भी सफर के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन

कोट
मामला ध्यान में लाया गया है, जल्दी ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत पेश न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें