फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं बाजार में नालियों का साफ-सफाई का कार्य शुरू

Wed, 22 Jan 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 में डिडवीं बाजार की नालियों को साफ करने का कार्य एनएच विभाग ने शुरू किया। कार्य के शुरू होने पर दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। काफी समय से नालियों की समुचित तरीके से सफाई नहीं हुई थी जिस कारण यहां पर गंदगी पसरी हुई थी। सफाई के अभाव में लोगों का यहां से निकलना भी दुभर हो गया था। लोग काफी समय से इन नालियों की साफ-सफाई की मांग कर रहे थे। एनएच विभाग ने मंगलवार को नालियों की सफाई शुरू कर दी है। विभाग ने नालियों पर बने स्लैव को भी तोड़ा ताकि सफाई करने में कोई दिक्कत न हो। व्यापारी वर्ग में रघुवीर सिंह, मोहिंद्र सिंह, रिंकू शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नरेश और प्रेम आदि एनएच विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब नालियों से आने वाली दुर्गंध से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें