फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को दी कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी

Thu, 27 Mar 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी कार्यालय में एनआरएलएम के सौजन्य से महिला किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी राजेश कुमार ने महिला किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में दमखम दिखा रही हैं। उद्यान विकास अधिकारी मीनाक्षी राणा ने महिला किसान सशक्तीकरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से काफी योजनाएं किसानों के लिए चलाई गई हैं। इन योजनाओं का सभी को फायदा लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत महारल, सठवीं, समैला के लिए कृषि के साथ-साथ बागवानी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईएफएससी योजना शुरू की है। भारतीय जीवन बीमा निगम से गौरव चौहान ने बीमा सखी योजना की जानकारी दी। इस दौरान लगभग 300 करीब महिला किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें