फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई का असर, कॉपियों की कीमतें वही, कम हो गए पन्ने

Thu, 27 Mar 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महंगाई की मार से शिक्षा का क्षेत्र भी अछूता नहीं है। नए सत्र की पढ़ाई आगामी महीने से शुरू हो रही है। ऐसे में महंगाई की मार से अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। कारण बच्चों की कॉपियों और स्टेशनरी के उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी है। कॉपी और स्टेशनरी की कुछ वस्तुओं में दामों में तीन से पांच फीसदी वृद्धि हुई है। अधिकतर स्टेशनरी के दाम पिछले साल के समान हैं। रजिस्टर और कुछ कॉपियों के मूल्य तो नहीं बढ़े हैं लेकिन कॉपियों के पन्नों और गुणवत्ता को कम कर दिया गया है। जो बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। तीस रुपये वाले रजिस्टर में 120 पेज थे, जो अब 100 रह गए हैं। करीब 20 पेज कम हो गए हैं। वहीं पेन, पेंसिल के दो से तीन रुपये ही दाम बढ़े हैं। जहां एक तरफ शिक्षा महंगी होती जा रही है, वहीं अब स्टेशनरी सहित अन्य खर्चे अभिभावकों को परेशानी में डाल रहे हैं।
विज्ञापन



स्टेशनरी
पुरानी दाम
नया दाम

छोटा कलर
15 रुपये
20 रुपये

बड़ा कलर
20 रुपये
25 रुपये

ब्रांडेड पैन
15 रुपये
20 रुपये

ज्याेमेट्री बॉक्स 30
30 रुपये

पेंसिल बॉक्स 30
30 रुपये

छोटी कॉपी
35 रुपये
35 रुपये

बड़ी कॉपी
45 रुपये
45 रुपये



यह बोले दुकानदार

-पेन, पेंसिल, कॉपी के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। मूल्य पिछले साल के ही हैं। प्रतिस्पर्धा के चलते दाम कम होते हैं।
-रिषभ, दुकानदार

-काफी साल से मैं सामान बेच रहा हूं। कुछ ही वस्तुओं के दामों में दो से तीन रुपये वृद्धि होगी।
-रामू, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें