फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक आपदा को रोकने के लिए गौरी ने बनाया उम्दा मॉडल

Wed, 27 Sep 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन में बनाए मॉडलों को दिखाते नन्हे वैज्ञानिक।(स्रोत : संवाद)
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्रा गौरी ने प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए इनोवेटिव मॉडल तैयार किया है। इसमें हिमाचल को सेंसर युक्त बना कर भविष्य में इस मॉडल को लागू कर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इस सम्मेलन में गत दिवस विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी तथा इस मॉडल की सराहना भी की थी और आश्वासन दिया था कि सरकार व मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को रखा जाएगा।
विज्ञापन



अन्य मॉडल्स में साई विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की सेजल गौतम, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की स्नेहा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के कार्तिकेय ने भी प्राकृतिक आपदा से भविष्य में किस तरह निपटा जाए, इस पर मॉडल तैयार किए हैं जो सराहनीय हैं। इस सम्मेलन के मुख्य संयोजक जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने कहा कि भोरंज ब्लॉक में बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों की ओर से बनाए गए विभिन्न मॉडल उनके साइंटिफिक एप्टीट्यूड और मेहनत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में छोटे बच्चे भी इन मॉडल को देखकर इससे प्रेरणा लेंगे। साइंस विषय में अपनी भागीदारी को ऊंचे आयाम तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें