फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने बुधवार को शहर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और दर्जन भर दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गर्ई। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को बाजार का औचक निरीक्षण कर दो रेहड़ी वालों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन



वहीं, कुछ दुकानदारों को सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत भी दी गई। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी संजय कुमार, सफाई इंचार्ज राजिंद्र शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शहर में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए हिदायत दी गई थी। बुधवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने कहा कि शहर में कुछ दुकानदार सूखा व गीला कचरा एक ही थैले में दे रहे हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों को हिदायत दी है कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके दें। जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें