फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर की किल्लत...रसोई से लेकर कारोबार तक प्रभावित

Mon, 20 Apr 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन
अवाहदेवी। अवाहदेवी क्षेत्र में गैस सिलिंडर न मिलने से आम लोगों के साथ-साथ छोटे दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं। नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण जहां घरों की रसोई व्यवस्था चरमराई है, वहीं छोटे व्यवसायों का कामकाज भी ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

चाय और फास्ट फूड की दुकानें भी प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्र में करीब पांच चाय स्टॉल हैं, जहां अब चाय की बिक्री बंद हो गई है और केवल बिस्किट, कुरकुरे जैसे हल्के सामान ही उपलब्ध हैं। वहीं, फास्ट फूड की लगभग सात दुकानें ऐसी हैं, जहां गैस सिलिंडर की कमी के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गृहणियों ने बताया कि एक सिलिंडर मुश्किल से एक महीने ही चल पाता है, जबकि 45 दिनों से पहले नई बुकिंग भी संभव नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के छोटे व्यवसायी भी इस संकट से जूझ रहे हैं। डेढ़ महीने में गैस सप्लाई तो आई, लेकिन वह उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, ताकि आम जनजीवन और छोटे व्यवसायों को कुछ राहत मिल सके। संवाद




गैस सिलिंडर न मिलने के कारण चाय बनाना पूरी तरह बंद कर दिया है। अब केवल बिस्किट, कुरकुरे और चिप्स जैसी पैकेट वाली चीजें बेचकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। -राजेश शर्मा, मिठाई विक्रेता

पिछले एक सप्ताह से फास्ट फूड का काम बंद कर दिया है। बिना गैस सिलिंडर के दुकान चलाना संभव नहीं हो रहा है। काम पूरी तरफ प्रभावित हो गया है। -विपन कुमार, फास्ट फूड विक्रेता

अब चाय बनाना बंद कर दिया है। जब गैस सिलिंडर ही नहीं होंगे तो कैसे कार्य होगा। विभाग को चाहिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस आपूर्ति समय पर हो। -ओम प्रकाश शर्मा, चाय विक्रेता

डेढ़ महीने में एक बार गैस सिलिंडर की गाड़ी आई थी। कुछ लोगों को ही सिलिंडर मिले। स्थिति सामान्य होने पर ही पुन: काम शुरू होगा। -नरेंद्र ठाकुर, फास्ट फूड विक्रेता



कोट

गैस सिलिंडरों की सप्लाई निर्वाध रूप से जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो समस्या का समाधान किया जाएगा। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर

नरेंद्र ठाकुर

नरेंद्र ठाकुर

नरेंद्र ठाकुर

नरेंद्र ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें