फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैड में सरकारी बस और ट्रक में टक्कर, चालक घायल

Mon, 20 Apr 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैड में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई निगम की बस। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। शिमला–मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर रविवार को मैड के समीप निगम की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे बस शिमला से चढ़ियार की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक चालक कांगड़ा में सीमेंट अनलोड कर बरमाणा की तरफ जा रहा था।
मुख्य बाजार से लगभग 300 मीटर पहले तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय बस और ट्रक दोनों तेज रफ्तार में थे।
हादसे के दौरान ट्रक चालक ने बस को बचाने का प्रयास करते हुए वाहन को सड़क के किनारे उतार दिया, बावजूद इसके टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक दरवाजा जाम होने के कारण अंदर फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना के चलते यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे बाद यात्रियों को निगम की दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलते ही भोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कोट
बस और ट्रक की टक्कर हुई है। मामले में जांच की जा रही है। -बलबीर सिंह, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें