फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान पर कचरा भारी

विज्ञापन
शहर से आधा किमी दूर ट्राला यूनियन हमीरपुर के पास नाले के पास लगे कचरे के ढ़ेर।संवाद
विज्ञापन
कुछ दुकानदार रात के अंधेरे में खुले में फेंक रहे कचरा, शहरवासियों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

शहर से आधा किमी दूरी पर लगे कचरे के ढेर, जागरूकता रैलियों का भी नहीं हो रहा असर
ट्राला यूनियन के पास सुबह होते ही लग रहे कचरे के बड़े-बड़े ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की ओर से चलाए गए स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान की मुहिम पर कचरा निपटारण भारी पड़ रहा है। वार्डों से लेकर मुख्य बाजार के दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर खुले में कचरा फेंक रहे हैं।
इससे चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। शहर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित ट्राला यूनियन के पास नाले में प्रतिदिन प्लास्टिक, सब्जियों के अपशिष्टों और अन्य कचरे के ढेर लग रहे हैं। दुकानदार सुबह और शाम को अंधेरे में जाकर नाले में कचरा फेंक रहे हैं। इससे साफ सफाई को ओर ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर की ओर से से शहर में चलाए गए स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं, लेकिन शहर से कुछेक दूरी पर ही कचरे के ढेर विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

शहरवासियों राकेश, सुरेश, डिंपल, निधि, सुमन,वंशिका, सुनीता, राजकुमार आदि ने कहा कि स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की मुहिम को स्थानीय दुकानदारों खुलकर चुनौती दे रहे हैं। शहर के साथ लगते नाले में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक के लिफाफे फेंकना आम बात हो गई है। नगर निगम की ओर से नाले के समीप कचरा न फेंकने का नोटिस बोर्ड लगाया गया है, लेकिन दुकानदार नियमों को ताक कर कचरा फेंक रहे हैं।
बारिश के मौसम में नाले में फेंका कचरा पानी के साथ बहकर लोगों के घरों में पहुंच जाता है, जिससे न केवल जलभराव की समस्या पैदा होती है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो कि प्रतिदिन वार्डों से लेकर शहर में दुकानों और घरों के बाहर से कूड़ा उठाते हैं, लेकिन कई दुकानदार और लोग फिर भी खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट

स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे खुले में कचरा न फेंके। इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति या दुकानदार खुले में कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाले के आसपास जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए हैं, ताकि लोग खुले में कूूड़ा फेंकने से बचें।

राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें