फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पत्तन बाजार में नदी किनारे गणपति विसर्जन की धूम

Sun, 07 Sep 2025 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नादौन में सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : जागरूक पाठ - फोटो : mathura
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के पत्तन बाजार में ब्यास नदी के किनारे गणपति प्रतिमा विसर्जन की धूम रही। शिवा क्लब नादौन की ओर से पत्तन चौक पर शिव मंदिर के बाहर गणपति मूर्ति की स्थापना की गई थी।
शनिवार को शहर के सैकड़ों लोगों ने गणपति की शोभायात्रा शहरभर में निकाली। इस दौरान बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते चल रहे श्रद्धालुओं ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान शिवटोली की ओर से किए गए शिव तांडव तथा कृष्ण लीला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण तथा शिवगणों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय पंजाब से आए प्रसिद्ध गायक रॉबिन रूबी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। लंबलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित गणपति प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। पत्तन चौक पर विभिन्न क्षेत्रों से विसर्जन के लिए आए भक्तों की काफी भीड़ रही। शिवा क्लब ने भंडारे का आयोजन भी किया।

गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नादौन में सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : जागरूक पाठ- फोटो : mathura

गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नादौन में सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : जागरूक पाठ- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें