फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई भत्ते की किस्तें जारी न करने पर पेंशनरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आदर्श कृषि सहकारी सेवा सोसाइटी भूंपल में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, प्रदेश मुख्य संगठन सचिव प्रशोत्तम दास शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम व महासचिव शंभू राम जसवाल, वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत ठाकुर, सलाहकार अवनीश कुमार, रमेश चंद शर्मा, राजिंद्र कुमार और मोती लाल आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पेंशनरों में जनवरी और जुलाई, 2022 से देय महंगाई भत्ते की किस्तें जारी न करने, चिकित्सा भत्ता में बढ़ोतरी न होने, चिकित्सा भत्ता बारे विकल्प दिया जाना, लीव इन्कैशमेंट संशोधित वेतन पर न दिए जाने पर सरकार के प्रति गहरा रोष पाया गया। चर्चा के दौरान 1 जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त पेंशनरों को अब तक उनकी पेंशन संशोधन के लाभ न मिलने और चिकित्सा बिलों के भुगतान न होने पर भी आक्रोश पाया गया। बैठक में मांग उठाई गई कि पेंशनरों के पेंशन संशोधन के मामलों के निपटान में तेजी लाई जाए।
महंगाई भत्ते की देय दो किस्तें शीघ्र जारी की जाएं, पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान 31 मार्च तक किया जाए। पेंशन संशोधन के परिणाम स्वरूप मिलने वाली बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। चिकित्सा भत्ता बढ़ाकर 1,000 रुपयेे किया जाए ताकि सरकार के प्रति पेंशनरों का रोष दूर हो पाए। जिला प्रधान केसी गौतम ने कहा कि महालेखाकार कार्यालय 1 जनवरी, 2016 के सेवानिवृत्त पेंशनरों के 20 हजार केसों का निपटान किया जा चुका है और 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधन के मामलों पर भी कार्य भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने कहा कि संघ ने चरणबद्ध तरीके से सरकार से पेंशनरों के मुद्दों पर पत्राचार शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर अमरनाथ शर्मा, डॉ. सोम राज कालिया, सुखदेव शर्मा, प्रकाश चंद, दिले राम, रूप लाल, करतार स्याल, तिलक राज शर्मा, करतार चंद, पवन कुमार, बांकू राम, हरनाम सिंह और राम स्वरूप सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें