फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव सबके जीवन में लाए उमंग और उत्साह : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। होली रंगों का और हंसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यही कामना है कि रंगोत्सव सबके जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन लोग पुरानी कटुता को भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर मिठाइयां खिलाते हैं। भारत वर्ष की एकता और अखंडता को बढ़ाने का काम यह रंगोत्सव सदियों से कर रहा है। रंगों का यह त्योहार वसंत ऋतु का संदेशवाहक भी है। प्राचीन काल में चंदन और गुलाल के साथ होली खेली जाती थी अब आधुनिकता की दौड़ में प्राकृतिक रंगों की जगह बनावटी रंगों ने ले ली है जो कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं।
इसलिए रंगों का उपयोग करते समय सबसे पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें के रंग आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक न हो हो सके तो गुलाल और चंदन का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें