फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका टिकट का दर्द, कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस

Sat, 05 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विश्राम गृह में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के भीतर की तनातनी उस समय खुलकर सामने आ गई, जब नवनियुक्त जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर दो से पार्षद मनीष गुप्ता ने पिछले नगर परिषद चुनाव में पार्टी टिकट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उनके बयान पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस से कुछ देर के लिए प्रेसवार्ता का माहौल गरमा गया।
मनीष गुप्ता को वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद वह स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ सुजानपुर में प्रेसवार्ता कर हाईकमान का आभार जता रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी न बनाए जाने का मुद्दा उठाया।
मनीष गुप्ता ने कहा कि पिछले नगर परिषद चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से वार्ड पार्षद का टिकट नहीं मिला था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं की और कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखी। उनके इतना कहते ही साथ बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि प्रेसवार्ता में इस तरह की बातें करनी हैं, तो वह उठकर चले जाएंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र वर्मा ने दावा किया कि मनीष गुप्ता ने वार्ड पार्षद के लिए पार्टी समर्थन हासिल करने के लिए आवेदन ही नहीं किया था। मामला मीडिया के सामने बढ़ता देख मनीष गुप्ता ने स्थिति संभालते हुए कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए जल्द ही क्षेत्र में बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य आपसी गिले-शिकवे भुलाकर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करना होगा।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें