फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दर्द निवारक, एलर्जी की दवाइयां खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के निशुल्क दवाई काउंटर पर दर्द निवारक, एंटी बायोटिक और एलर्जी की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक लोगों को यह दवाइयां लिख रहे हैं और लोग निशुल्क दवाई काउंटर पर दवाइयां न मिलने से मायूस होकर लौट रहे हैं। सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त 330 दवाइयां देने के दावे की हवा निकल रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निशुल्क दवा काउंटर पर दर्द निवारक दवा डिकलोफिनाक सोडियम, एलर्जी की दवा लिवो सिट्राजिन और एंटीबायोटिक सेफीक्सीम आदि दवाएं नहीं मिल रही हैं। इस कारण लोगों को इन दवाइयों के लिए बाहरी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है। जहां पर उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में सुरेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, अनिल मनकोटिया, विवेक राणा आदि का कहना है कि मेडिकल स्टोर के निशुल्क दवाई काउंटर पर कई दवाइयां नहीं मिल रही हैं। 330 तो दूर की बात है, दर्द निवारक और रोजाना प्रयोग की कई दवाइयां भी यहां नहीं मिल रही है। इस स्थिति में सरकार की निशुल्क दवाइयां देने की योजना फेल होती नजर आ रही है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में हर माह कई दवाइयों का टोटा बना रहता है। ऐसे में लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। इस संबंध में अस्पताल के निशुल्क दवाई काउंटर प्रभारी डॉ. मोहन का कहना है कि दवाइयों के खत्म होने के बारे में एमएस ही कुछ बता सकते हैं। उन्हें इस बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें