फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिलने वाले इंजेक्शन के लिए खर्च करने पड़ रहे 350 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के लोगों को अस्पतालों में मुफ्त मिलने वाले एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए बाहरी मेडिकल स्टोर पर 350 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक फिर खत्म हो गया है। हालांकि, प्रदेशभर के कई बड़े अस्पतालों में मरीजों को यह टीके नहीं मिल रहे हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पूर्व में 200 टीकों की सप्लाई हुई थी, लेकिन उनका प्रयोग पंद्रह दिन में ही हो गया।
विज्ञापन

उसके बाद अब अस्पताल में दोबारा एआरवी की किल्लत हो गई है। जबकि, अस्पताल में रोजाना आधा दर्जन से ज्यादा मरीज एंटी रैबीज टीके लगाने के लिए पहुंचते हैं। जिलाभर के छोटे अस्पतालों से भी एआरवी के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। लेकिन, जब मरीज यहां पहुंचते हैं तो उन्हें यहां भी निराशा ही हाथ लगती है। अब कुछ निजी मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों पर एआरवी लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाए हैं, लेकिन इन दुकानों पर मरीजों को एक टीके के करीब 350 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि, सरकारी अस्पतालों में यह टीका निशुल्क मिलता है। ऐसे में लोगों को आर्थिक परेशानी के साथ टीके के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों में अरुण कुमार, अरविंद शर्मा, सन्नी कुमार, दीप चंद आदि ने अस्पताल में टीके उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य निदेशालय को दो हजार एंटी रैबीज वैक्सीन का आर्डर दिया है। अभी तक इसकी सप्लाई नहीं हुई है। प्रदेशभर के कई अस्पतालों में यह समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें