फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निशुल्क कोचिंग का शेड्यूल जारी, एक घंटा पढ़ेंगे विद्यार्थी

Tue, 10 Jun 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में भाषा अध्यापिका पिंकी देवी व सीमा कुमारी हिंदी विषय के
विज्ञापन
हिंदी, गणित के प्रश्नों को हल करने में निपुण होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

अध्यापकों ने तैयार किए हर विषय के 30-30 बहु-विकल्पी प्रश्न

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के सरकारी स्कूलों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। नौवीं से 12वीं कक्षा तक आर्ट्स विषय पढ़ने वाले बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए निपुण बनाया जाएगा। सोमवार को भोरंज क्षेत्र के हाई और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के भाषा अध्यापकों ने करीब 1000 बच्चों को हिदीं भाषा के वर्ण विचार, वाक्य रचना, व्याकरण के प्रमुख ग्रंथ, लिंग, वचन आदि के बारे में पढ़ाया गया।
12 जून को संधि और समास के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए विषय बार शेड्यूल जारी किया गया है। 16 व 18 जून को अंग्रेजी विषय, 23 व 25 जून को गणित, 30 जून और दो जुलाई को विज्ञान और सात तथा नौ जुलाई को मानसिक क्षमता के प्रश्नों से बच्चों को परिपक्व बनाया जाएगा। इन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में 2:00 से 3:00 बजे तक एक घंटे का समय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग के खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज अनिल डोगरा में बताया कि इससे पहले विज्ञान विषय पढ़ने वाले बच्चों को नीट, जेईई, एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाई गई है। अब आर्ट्स विषय में पढ़ने वाले बच्चों को तैयारी करवाने का कार्य शुरू किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरव्यार से राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह खरवाड़, राकेश कुमार लुद्दर महादेव, कमलजीत सिंह टिक्कर खतरियां और सीमा डोगरा महल को समन्वयक बनाया गया है। प्रत्येक विषय के 30-30 बहु-विकल्पी प्रश्न अध्यापकों ने तैयार किए हैं। दस जुलाई को अंतिम टेस्ट लेकर शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें