दो दिन के अवकाश के बाद दोपहर तक 1200 मरीजों ने बनाई ओपीडी पर्ची, लगीं लंबी-लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मरीज ओपीडी पर्ची बनाने के लिए कतारों में लग गए थे। दोपहर तक करीब 1200 मरीजों ने ओपीडी पर्ची बना ली थी। अभी भी कई लोग पर्ची बनाने के लिए कतारों में खडे़ थे। री-विजटिंग पर्ची काउंटर पर काफी लोगों ने पर्ची बनाई। पर्ची काउंटर से पर्ची बनाने के लिए बाद लोग चिकित्सक कक्ष के बाहर कतारों में लग गए। समय 12:30। स्थान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। गर्मी से निजात दिलाने के लिए मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से लगाए गए पंखे कम कम पड़ गए। गर्मी से निजात के लिए कुछ मरीज फर्श पर ही बैठे थे।
अस्पताल पहुंचे मरीजों में अधिकतर वायरल, बुखार, सर्दी-खांसी, पेट संबंधित बीमारियों, आंखों में जलन, नाक से पानी आना, गले की खराश की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। गर्मी और धूल के कारण त्वचा रोग के मरीज भी अधिक दिखे। गायनी, मेडिसिन सहित अन्य ओपीडी में भारी भीड़ रही। कुछ लोग सीढ़ियों पर ही बैठ गए। चिकित्सक कक्ष के बाद सिक्योरिटी कर्मी मरीजों को बैठने का आग्रह कर रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
बॉक्स
दोपहर तक किस ओपीडी में कितनी पर्ची बनी
ओपीडी
पर्ची संख्या
मेडिसिन
166
ऑर्थो 159
त्वचा
107
जनरल सर्जरी
96
बाल रोग
68
ईएनटी
56
आंख
84
मनोरोग
43
कोट
-दो दिन की छुट्टी थी। इसलिए सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ थी। मरीजों के लिए बेहतर सुविधा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से की जाती है।-देसराज शर्मा, एमएस, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीडी पर्ची बनाते हुए मरीज। संवाद