फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सांस और लिवर के मरीजों को आयुष अस्पताल में मुफ्त जांच की सुविधा

Sun, 13 Sep 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस/हमीरपुर। आयुष अस्पताल हमीरपुर में हर माह के दूसरे सोमवार को सांस के मरीजों की स्पायरोमेट्री जांच निशुल्क की जाएगी। विशेषज्ञ डॉ. अक्षय ने बताया कि इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता और सांस संबंधी समस्या की गंभीरता का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. अक्षय सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अस्पताल के कमरा नंबर 11 में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को विशेष चिकित्सा शिविर में लिवर के मरीजों की फाइब्रोस्कैन जांच भी निशुल्क होगी। निजी स्तर पर इसकी लागत करीब 4000 से 5000 रुपये है।
फाइब्रोस्कैन से लिवर में जकड़न और वसा की स्थिति का पता चलता है। डॉ. अक्षय मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र ग्वालपथर में सेवाएं देते हैं। यहां शुगर और हीमोग्लोबिन जांच के साथ दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें