फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 5 में हटाई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले की 4 ग्राम पंचायतों के 4 वार्डों के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जबकि, पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित 5 ग्राम पंचायतों के 5 वार्डों के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश देवश्वेता बनिक ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत ग्राम पंचायत अणु के वार्ड नंबर 7 घनाल कलां में जीवन शर्मा का घर, ग्राम पंचायत धलोट के वार्ड नंबर 4 गांव हलाणा में सोमदत्त का घर, भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कैहरवीं के वार्ड नंबर एक गांव कैहरवीं में सावित्री देवी और सुदर्शन कुमार के घर तथा नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर 7 में भोटा चैरिटेबल अस्पताल की दाईं ओर वीरेंद्र मलिक का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कक्कड़ के वार्ड नंबर 4 गांव कक्कड़ के 3 मकान, नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत सरेरी के वार्ड नंबर 4 गांव कुठेड़ा बल्ली, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सिकांदर के वार्ड नंबर 2 गांव कोहलवीं और ग्राम पंचायत सासन के वार्ड नंबर 5 के एक-एक मकान और ग्राम पंचायत गवारडू के वार्ड नंबर 3 गांव लोहाखर के 3 मकान कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें