फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख

Wed, 24 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलू पंचायत में चार कमरों का स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरूआती अनुमानों के अनुसार आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लाहड़ कोटलू पंचायत के गांव अंबी के सोमनाथ पुत्र रोशन लाल के घर में बुधवार रात अचानक आग भड़क गई। जैसे ही मकान से आग की लपटें उठने लगीं तो परिजनों ने शोर मचाया। देखते ही देखते लोग मौके पर जमा हो गए।

लोगों ने दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों में त्रिलोक चंद, सुभाष चंद, दलीप चंद, प्रकाश चंद का कहना है कि आग रात करीब नौ बजे भड़की।
विज्ञापन


उन्होंने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पा सके। मकान में रखा सारा सामान और राशन आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार बीपीएल से संबंध रखता है।

मकान जलने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

तहसीलदार नादौन अनिल मनकोटिया का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। पीड़ित परिवार को प्रशासन ने 15 हजार की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें