फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड सुजानपुर में शामिल करने का चार पंचायतों ने जताया विरोध

Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विकास खंड हमीरपुर में शामिल होने की मांग को लेकर डीसी के पास पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दई का नौण, मझोग सुल्तानी, टिब्बी और कुठेड़ा को विकास खंड सुजानपुर में शामिल करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। पंचायतों को विकास खंड हमीरपुर में ही रखने की मांग ग्रामीणों ने की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावानी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया जाएगा। इसी मांग को लेकर गांव के लोगों ने डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह को मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों में बुद्धि सिंह, देसराज, सुरेश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने मनमाने तरीके यह कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि ढाई महीने पहले सरकार को प्रस्ताव दिया गया था कि इन पंचायतों को विकास खंड हमीरपुर में रखा जाए। इन पंचायतों के लोगों को सुजानपुर की दूरी 18 से 20 किलोमीटर पड़ती है, जबकि हमीरपुर की दूरी करीब छह से सात किलोमीटर है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लोगों ने टौणी देवी विकास खंड का भी सुझाव दिया है, लेकिन टौणी देवी विकास खंड भी 15 किलोमीटर दूर पड़ेगा। यहां जाने के लिए दो बसें बदलनी पड़ेंगी। एक से दो घंटें बस के सफर में भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं और विकास खंड की दूरी को देखते हुए पंचायतों को हमीरपुर विकास खंड में ही रखा जाए। डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था। उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें