फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जल रहे जंगल, चारों ओर धुआं ही धुआं

विज्ञापन
हीरानगर जंगल में आग लगने के कारण धूं-धूं कर जलती वन संपदा। संवाद
विज्ञापन
जंगलों में आग लगने से स्थिति बदतर
विज्ञापन

बुधवार को जिला के पांच जंगल जलकर राख

कहीं भी नहीं दिख रहे वन विभाग के बचाव के लिए किए प्रबंध, लोगों में रोष

टकौता भट्टां में आग से 100 नींबू के पौधे तथा 25 सेब के पौधे जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में जंगलों में लगातार करोड़ों की संपत्ति जल रही है। वन विभाग नींद में है। किसी भी जंगल को बचाने का प्रयास नहीं हो रहा है। ऐसा लगता है कि विभाग की वनों के प्रति सारी जिम्मेदारी खत्म हो गई है। जंगलों में लाखों पशु-पक्षी इस आग की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वन विभाग की गर्मियों में आग की घटनाओं को रोकने की क्या तैयारियां थी। जंगलों में चीड़ के मोटे लकड़ी के पेड़ रोजाना जल रहे हैं। वहीं, जिन पेड़ों को आग का अधिक सेंक लग रहा है वह भी एकाएक सड़कों पर गिर रहे हैं। जिला मुख्यालय समेत शहरों, गांवों में चारों ओर धुंआ ही धुंआ है। करीब दो सप्ताह से स्थिति बदतर हो गई है। तापमान में एकाएक वृद्धि हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। बुधवार को जिला के पांच जंगल राख हो गए और लाखों की संपदा जलकर राख हो गई। इसमें बुमाणा, मोहीं, एनजीओ भवन के साथ लगता जंगल, हमीरपुर होटल के साथ जंगल, रैल के पास जंगल जलकर राख हो गए। वहीं, कुछ लोग अग्निशमन विभाग को भ्रमित करने का कार्य भी कर रहे हैं। लोगों अंकित, विनय, सुरेश, नरदेव, पल्लवी, आकांक्षा आदि ने कहा कि वन विभाग की तैयारियां शून्य के बराबर हैं। लोगों में वन विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। आग और धुएं से अब लोगों की भी मौत हो रही है। जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य रहा है। लोगों से भी सहयोग की अपील है। उन्होंने कहा कि वीरवार को वीआईपी मूवमेंट में भी गाड़ियों की तैनाती होगी। ऐसे में उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है कि आग न लगाएं।



बॉक्स:

टकौता भट्टां में आग से 100 नींबू के पौधे और 25 सेब के पौधे जले

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत टकौता भट्टां में आग से 100 नींबू के पौधे और 25 सेब के पौधे व सिंचाई स्प्रिंकलर पाइप भी जलकर राख हो गए। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। कपिल शर्मा गांव टकौता भट्टां ने सात वर्ष पूर्व नींबू का बगीचा व सिंचाई स्प्रिंकलर पाइप उद्यान व बागबानी विभाग की सहायता से लगाया था और वह नींबू की फसल भी ले रहे थे। मंगलवार शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बगीचे में आग लगा दी। इससे पूरा बगीचा व सिंचाई स्प्रिंकलर पाइप जलकर राख हो गए। उधर, भोरंज थाना प्रभारी योग राज ने बताया कि आग की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








बाहल पटियाला स्कूल के परिसर के चारों तरफ लगी आग

बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहल पटियाला के परिसर के चारों तरफ दोपहर के बाद आग लग गई थी। स्कूल के जेबीटी शिक्षक सुशील कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं, महारल के समैला मोड़, काली चिक, खैरलहड़ा और टोगड़ के जंगलों में पूरा दिन लोग अपने-अपने घरों को आग की चपेट में आने से बचाने में लगे रहे। हालांकि, दमकल विभाग बिझड़ी ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जिन जगहों पर दमकल विभाग की गाड़ी न जा सकी वहां दमकल विभाग भी आग पर काबू पाने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें