फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन वर्षों से लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की जन्मदर ज्यादा

Tue, 05 Aug 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लगातार तीन वर्षों से लड़कियों की अपेक्षा लड़कों का अधिक जन्म हुआ है। तीन सालों में लड़कियों की तुलना में 913 अधिक लड़कों ने जन्म लिया है। 2022-23 से 2024-25 तक 10,487 लड़कों और 9,574 लड़कियों का जन्म हुआ है। वर्ष 2022-23 में कुल 6,777 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें 3,524 लड़के और 3,257 लड़कियां थीं। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 में कुल 6,851 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें लड़कों की संख्या 3,594 और लड़कियों की संख्या 3,257 रही। वहीं 2024-2025 में कुल 6,429 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें 3,369 लड़के और 3,060 लड़कियां थीं।
विज्ञापन

लगातार समाज में जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी जिले में लड़कों और लड़कियों के बीच संतुलन नहीं बन रहा है। रूढ़िवादी सोच, वंश बढ़ाने में बेटी की तुलना में बेटों की अधिक चाह से लगातार लिंगानुपात में अंतर देखने को मिल रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान दीवारों और कागजों तक सीमित रह गए। यही कारण है कि आज भी लोगों में बेटी की अपेक्षा बेटे की चाहत बनी हुई है और परिणाम सामने आ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि तीन सालों में 10,487 लड़कों और 9,574 लड़कियों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें