फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बहन के लिए भाई ने चार किलोमीटर दंडवत होकर किए पौणाहारी के दर्शन

Sun, 17 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चार किलोमीटर का सफर दंडवत होकर तय करते प्रिंस। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर करीब चार किलोमीटर की दूरी दंडवत होकर तय की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर निवासी अमनदीप कौर और उनके पति सिमरनजीत सिंह वर्तमान में इटली में रहते हैं। उनके परिवार में पहले से दो बेटियां थीं और पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर परिवार ने बाबा बालक नाथ के दरबार में अरदास लगाई थी।
पिछले वर्ष चैत्र मास के मेलों के दौरान परिवार दियोटसिद्ध पहुंचा था। इसी दौरान अमनदीप कौर के भाई प्रिंस कुमार ने बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेकते हुए यह संकल्प लिया था कि यदि उनकी बहन के घर पुत्र जन्म होगा तो वह शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक दंडवत होकर दर्शन करने आएंगे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद परिवार की मन्नत पूरी हुई और अमनदीप कौर ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद प्रिंस कुमार ने अपने संकल्प के अनुसार शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक करीब चार किलोमीटर की दूरी दंडवत होकर पूरी की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनकी आस्था और समर्पण की सराहना की। प्रिंस कुमार ने कहा कि उनका परिवार बाबा बालक नाथ में गहरी श्रद्धा रखता है और हर वर्ष चैत्र मास के मेलों में दर्शन के लिए आता है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से उनकी मन्नत पूरी हुई, जिसके चलते उन्होंने यह आस्था स्वरूप यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

इस मौके पर परिवार के सदस्य पलविंद्र सिंह, सोनू, संदीप राणा, इंद्रजीत सिंह और बॉबी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें