राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगहेड़ा का चयन स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय के लिए ह?
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला बगेहड़ा का चयन स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय के लिए हुआ है। इससे विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रभारी प्रताप चंद ने कहा कि इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक एनरोलमेंट के आधार पर प्राइमरी स्कूलों का चयन किया गया। जिसमें पूरे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बगेहड़ा स्कूल का चयन हुआ है।
इस योजना के तहत 15 लाख की राशि से इस स्कूल का कायाकल्प होगा। प्रताप चंद ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। इसका श्रेय शिक्षक सुरेश ठाकुर, लवजीत कुमार, विजय कुमार, वीना कुमारी और पाठशाला प्रबंधन समिति को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की कड़ी मेहनत का फल इस पाठशाला को मिला है। इस राशि से सभी कक्षाएं स्मार्ट कक्षा में बदल जाएंगी तथा पूरे विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा।