फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने लोगों का जीना किया मुश्किल

विज्ञापन
हमीरपुर में बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक छाया घना कोहरा। सड़क पर लाइटें जगाकर चलते वाहन चालक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बुधवार को घने कोहरे से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक जिला मुख्यालय धुंध के आगोश में रहा। जिस कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह सवेरे अपने काम पर निकलने वाले लोग सड़क पर ठिठुरते नजर आए। मुख्य मार्ग पर लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन

धुंध इतनी अधिक थी कि सड़क पर सामने से आ रहे वाहन तक नजर नहीं आ रहे थे। जिस कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों की स्पीड को काफी कम करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद ही सूर्य देव के दर्शन हुए। स्थानीय लोगों अशोक ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप ठाकुर, राज कुमार, सुनील शर्मा और विवेक चंदेल ने कहा कि बुधवार को हमीरपुर में घना कोहरा था, जिस वजह से ठंड भी काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें