फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प उत्पादन के लिए पवन और निक्का राम सम्मानित

विज्ञापन
बेहतर पुष्प उत्पादन के लिए सम्मानित करते उपायुक्त हरिकेश मीणा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने मंगलवार को विकास खंड बिझड़ी के कलौह गांव का दौरा किया और वहां किसानों-बागवानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने उद्यान विभाग के माध्यम से तैयार की गई फूलों की खेती का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने उपस्थित किसानों-बागवानों से आग्रह किया कि वे सरकार की ओर से बागवानों के उत्थान के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। हरित गृह (ग्रीन हाउस) में उत्पादित फसलों के विपणन (मार्केटिंग) की समुचित व्यवस्था करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे विपणन के लिए एक सहकारी समिति का गठन करें और अपने समूह में से किसी एक व्यक्ति को स्थान ग्रहण करवा कर विपणन का कार्य करें। मीणा ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस बारे में ठोस कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

फूलों की खेती के उपरांत तैयार उत्पाद की बिक्री के लिए जिला हमीरपुर में विभिन्न होटल व्यवसायियों से विभाग संपर्क करें। इसके अतिरिक्त स्थानीय बाजार में भी उचित स्थान का चयन कर फूलों की खेती कर रहे किसानों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाए। उपायुक्त ने उपस्थित किसानों से उनके खेती की तकनीक, उनके समक्ष पेश आ रही समस्याओं तथा उत्पाद में वृद्धि जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उपायुक्त ने बेहतर उत्पादन के लिए पवन कुमार को प्रथम तथा निक्का राम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। किसान पवन कुमार ने बताया कि वे 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फूलों की खेती कर रहे हैं, जिसमें कारनेशन की उपज वे ले रहे हैं। फसल को बाजार तक पहुंचाने के लिए सबसे अधिक मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने दिल्ली के लिए ऐसी बस सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया जो प्रात:काल 4.00 बजे तक दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी में उनका उत्पाद पहुंचा सके। उपायुक्त ने इस बारे में हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस परिचर्चा में लगभग 30 किसानों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार, उप निदेशक (उद्यान) प्रदीप ठाकुर, विषयवाद विशेषज्ञ गोपाल कृष्ण, प्रताप सिंह व प्रीतम सिंह, केवल कृष्ण, कमल शालिनी, सुरजीत सिंह, कुलदीप, राजेश, रमेश, नरेंद्र, सुलोचना, सुनीता, अशोक कुमार, सतीश कुमार इत्यादि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें