फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन स्थानों पर लगीं फ्लड स्ट्रीट लाइटें, लोग खुश

Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा क्षेत्र में स्थापित की गई फ्लड स्ट्रीट लाइट्स के साथ लोग । स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत धनेटा क्षेत्र में लोगों को अब रात के अंधेरे में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर फ्लड स्ट्रीट लाइट्स लगाकर लोगों की समस्या का समाधान किया गया है।
विज्ञापन

यह स्ट्रीट लाइट्स तीन स्थानों धनेटा, बदारन तथा सेरा रोड बस ठहराव पर स्थापित की गई हैं। इससे अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाइट न होने के कारण सर्दियों में सबसे अधिक दिक्कतें राहगीरों तथा सवारियों को पेश आती थी।
समाजसेवी भारत भूषण कपिल, पीडी शर्मा महासचिव सर्वमंगल सभा धनेटा, सुनील दत्त बिट्टू, सतवीर प्रधान (शिवा क्लब), समाजसेवी मोती, तिलक, कुलदीप, बिट्टू, सुनील ने कहा कि रात को अंधेरे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया था।
विज्ञापन

इसके बाद इन फ्लड लाइट्स को स्थापित किया गया है। इन लाइट्स की रोशनी काफी दूर तक जाती है। इससे असामाजिक तत्वों पर भी लगाम लगेगी। रात के अंधेरे में कई असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया है। यह लाइटें सौर ऊर्जा से संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें