फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली में हलवाई से दुकान पर पांच लोगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सुजानपुर के गांव डोली में हलवाई का काम कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी दुकान पर था तो पांच लोगों ने उससे बहस शुरू कर दी तथा गाली गलौज के बाद मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने पांचों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से उनकी पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके मेडिकल करवा दिया है। वहीं दूसरी ओर चबूतरा के हरीश राणा ने बताया कि गत शाम वह चिकन कॉर्नर में चिकन लेने के लिए चबूतरा बाजार में आया था।
वहां तीन युवकों ने उनके साथ बिना वजह खींचतान कर मारपीट शुरू कर दी। हरीश राणा की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने राणा का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी हमीरपुर विजय सकलानी ने दोनों मामलों के दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें