फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक खेती से 100 दिन में उगाया पांच किलो का फूलगोभी

Wed, 22 Jan 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शोधार्थी अंकिता। संवाद
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में मृदा विज्ञान में पीएचडी कर रही छात्रा अंकिता ने प्राकृतिक खेती के ट्रायल में सफलता प्राप्त की है। शोधार्थी ने शोध के दौरान महज 100 दिन में फूलगोभी का पांच किलो का फूल उगाया है।
विज्ञापन

शोधार्थी अंकिता ने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से शोध करके यह जानना चाहते थे कि रासायनिक खादों से अस्वस्थ होती जा रही उपजाऊ मिट्टी के स्वास्थ्य में कितना सुधार होता है और व्यावसायिक दृष्टि से केमिकल आधारित खेती और प्राकृतिक खेती में पैदावार लेने में कितना अंतर सामने आता है। 100 दिन के प्राकृतिक खेती ट्रायल से एक बात तो साबित हो गई की प्राकृतिक खेती से मृदा भी स्वस्थ रहती है और उसे उपजाऊ मिट्टी में ली गई फसल जैसे फूल गोभी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
फूलगोभी के पौधे लगाने पर 15/20 दिन के अंतराल में मात्र एक बार नीम अस्त्र का स्प्रे करना पड़ा था, उसमें भी एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। मृदा विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं शोधार्थी छात्र के गाइड मार्गदर्शक डॉक्टर राकेश शर्मा ने कहा कि पीएचडी की छात्रा अंकिता ने प्राकृतिक खेती पर एक ट्रायल शुरू किया था, उसमें काफी हद तक उसे सफलता हासिल हुई है और उसने शोध के दौरान डाटा भी एकत्रित किया है, जो कि भविष्य में मृदा विज्ञान विषय में पढ़ाई करने वाले छात्रों एवं किसानों को भी लाभान्वित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीत ऋतु की फसलों में फूलगोभी ही सबसे ज्यादा पोषक तत्वों को जमीन से अवशोषित करती है, इसलिए जमीन यानी मृदा का स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृदा स्वास्थ्य के साथ-साथ प्राकृतिक आधारित खेती करने पर फूलगोभी में भरपूर पैदावार के साथ-साथ जिंक व मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिले हैं, इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर बल देना चाहिए, ताकि मृदा स्वास्थ्य भी बना रहे।

शोधार्थी अंकिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें