हमीरपुर बाजार में सब्जियों की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने नियमों की अवहेलना करने पर हमीरपुर जिला मुख्यालय के 5 दुकानदारों के चालान काटे। इन दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगाई थी। मौके पर गई टीम ने इन दुकानदारों के चालान काटे व सब्जियां और फल जब्त किए।
इस दौरान विभाग ने एक क्विंटल 40 किलोग्राम सब्जियां और फल भी जब्त किए। आजकल किसान आंदोलन के कारण शहर में आलू, प्याज, टमाटर और फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं। लोगों को सब्जियों व फलों के दाम की उचित जानकारी मिले, इसके लिए प्रशासन ने दुकानों पर रेस्ट लिस्ट लगाने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन, इन निर्देशों के बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिसके चलते खाद्य नियंत्रक विभाग की टीमें जगह-जगह निरीक्षण कर उचित कार्रवाई अमल में ला रही हैं। इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही ने कहा कि 5 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं और एक क्विंटल 40 किलोग्राम सब्जियां व फल जब्त किए गए हैं। जिनकी कीमत 7 हजार 200 रुपये के करीब है। उन्होंने कहा कि बाजार में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जो दुकानदार रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे या तय कीमत से अधिक वसूल करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।