फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक

Wed, 17 Jun 2026 11:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विधायक सुरेश कुमार के घर में मकानों का सूचीकरण एवं  गणना कार्य करते कर्मचारी। स्रोत : जनसंपर्क
विज्ञापन
जाहू/हमीरपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मंगलवार से मकानों के सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य शुरू हो गया। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी, जबकि अगले वर्ष वास्तविक जनगणना संपन्न होगी। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को फील्ड में जाकर सटीक और वास्तविक डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल भोरंज में भी मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य शुरू हो गया। ग्राम पंचायत जाहू में विधायक सुरेश कुमार के घर से इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, नायब तहसीलदार एवं जनगणना के चार्ज अधिकारी, प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विधायक ने अपने मकान से संबंधित आवश्यक जानकारी वेब पोर्टल पर अपलोड करवाई। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसके आंकड़ों के आधार पर ही सरकार नीतियां एवं योजनाएं तैयार करती है।
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जिन लोगों ने स्वयं जानकारी अपलोड नहीं की है, उनका डाटा प्रगणक और सुपरवाइजर अपलोड करेंगे। इस दौरान आवास, परिवार की संरचना, बिजली, पानी, स्वच्छता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से बैंक खाते या अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें