फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुबह की पहली बस बंद, यात्रियों की राह हुई महंगी

Tue, 01 Sep 2026 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चंदरूही में बस का इंतजार करते यात्री। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। सुबह हमीरपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चंदरूही-हमीरपुर एचआरटीसी बस दो दिन से बंद है। सुबह करीब 6 बजे भरेड़ी होकर चलने वाली यह क्षेत्र की पहली अहम बस सेवा है।
विज्ञापन

इसके बंद होने से चंदरूही, भरेड़ी और आसपास के गांवों के लोगों को निजी वाहन और टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और जरूरी काम से हमीरपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस महत्वपूर्ण है। सेवा बंद होने से उन्हें आगे की बसें पकड़ने में भी परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि बस क्यों बंद है और कब बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही।
यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है। तकनीकी खराबी के कारण बस बंद है तो उसके स्थान पर वैकल्पिक बस चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस बंद होने की जानकारी नहीं है। बस अड्डे से पता करवाया जाए कि बस क्यों नहीं चल रही है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें