फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शपथ के 40 दिन बाद भी नहीं हुई पंचायत प्रतिनिधियों की पहली बैठक, विकास कार्यों पर संशय

Tue, 28 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पंचायत चुनाव के बाद शपथ ग्रहण किए 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विकास खंड स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों की पहली बैठक अब तक आयोजित नहीं हो सकी है। इसके चलते विकास कार्यों की रूपरेखा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सामूहिक चर्चा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

आमतौर पर शपथ ग्रहण के बाद विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) की अध्यक्षता में प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की जाती है। इसमें नई सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्राथमिकताओं, वित्तीय प्रावधानों, पंचायतों की जिम्मेदारियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनी जाती हैं।
बैठक में देरी से नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहली बैठक से विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होता है और विकास योजनाओं को गति मिलती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों का कहना है कि बरसात के बाद कई विकास कार्य शुरू होने हैं। ऐसे में समय पर बैठक होने से प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सुविधा होगी। बैठक नहीं होने से कई पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन



पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक की तिथि निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। - राजेश कुमार, विकास खंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें