फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आपदा राहत ग्रांट नहीं दी, अब आरडीजी भी कर दी बंद : पठानिया

Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार वीरवार सुबह अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा राहत ग्रांट अब तक जारी नहीं की गई और राजस्व घाटा अनुदान को बंद कर दिया गया है, जिसका असर आने वाले वर्षों तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
इससे पहले जिला हमीरपुर के प्रवेशद्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों-निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप सिंह पठानिया सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपने पैतृक गांव छियोड़ी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका अन्य जगहों पर भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र हिमाचल प्रदेश के हकों को रोक रही है।
केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हिमाचल के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए केंद्र सरकार के पास गए थे, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। आपदा के दौरान बड़ी मात्रा में सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाया, जिससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल के विकास में अड़चनें डालने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी और किसानों, बागवानों व आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें