बिझड़ी (हमीरपुर)। अग्निशमन भवन के परिसर में इंतजार करते-करते घास उगना शुरू हो गई है। सुरक्षा दीवार में दरारें आने लगी हैं और प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। भवन का रंग अपनी चमक खो रहा है और अंदर पक्षियों ने डेरा जमा लिया है।
विभागीय अधिकारियों ने गेट पर ताला लगा रखा है। बिझड़ी में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से भवन तैयार होने के बाद भी अग्निशमन विभाग किराये के भवन में रहने को मजबूर है।
पार्किंग की सुविधा न होने के कारण अग्निशमन वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। इसके बावजूद विभाग हर माह करीब नौ हजार रुपये किराया चुका रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
लोगों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद इसे उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा है। परिसर में बढ़ती घास और बंद पड़े भवन की स्थिति इसे धीरे-धीरे जर्जर बना रही है।
भवन में वाहनों के लिए पार्किंग और पानी की उचित व्यवस्था भी उपलब्ध है, लेकिन उपयोग न होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। अगर शीघ्र इसका उपयोग शुरू नहीं किया गया तो यह भवन खंडहर में तब्दील हो सकता है।
अग्निशमन के लिए भवन तैयार करने में उन्होंने स्वयं काफी भाग दौड़ की है। पिछले लगभग एक-डेढ़ साल से भवन तैयार है, लेकिन अभी तक उद्घाटन न होने से नए भवन को नुकसान हो रहा है।
-ओंकार शर्मा, उपप्रधान, व्यापार मंडल बिझड़ी
भवन तैयार होने के बाद भी प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। पहले उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई है।
-ज्योति रानी, प्रधान, ग्राम पंचायत बिझड़ी
अग्निशमन विभाग के भवन के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री से शिमला में मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।
-इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर
सरकार और उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना वह अपने भवन में शिफ्ट नहीं हो सकते। गाड़ियों और मशीनरी की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
-राजेश तनवर, प्रभारी, अग्निशमन चौकी बिझड़ी
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद