फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोशालाओं में लगी आग, किसानों को करीब चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा/पट्टा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पांडवी के तहत वार्ड नंबर चार मैड के पास वीरवार देर रात दस बजे के करीब दो गोशालाओं में आग लग गई। इस दौरान गोशाला के बाहर आंगन में 6 गायें बंधी हुई थीं। जिससे वे सुरक्षित बच गईं। मैड निवासी रणजीत सिंह और सुरेंद्र कुमार की दो मंजिला स्लेटपोश पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। जिससे पीड़ित किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। रणजीत और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मवेशी पशुशाला से बाहर बंधे हुए थे। अगर मवेशी अंदर होते तो वह भी आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

इस घटना में इमारती लकड़ी, घास व घास काटने वाली मोटर युक्त मशीन भी जलकर राख हो गई। आग की लपटें भयंकर तरीके से आगे बढ़ रही थीं। इस घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया था। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हलका पटवारी प्रदीप कुमार और उपप्रधान सुनील कुमार और वार्ड पंच पवन ने घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित परिवारों को प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें