फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चाय बनाते समय लगी आग, लाखों का सामान जला

Fri, 26 Sep 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

नादौन के खोहर गांव में वीरवार सुबह गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में एक कमरे का सारा सामान जल गया और परिवार को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझाई।
विज्ञापन
कोहला पंचायत के खोहर गांव आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नादौन (हमीरपुर)। शहर के साथ सटी कोहला पंचायत के खोहर गांव में वीरवार सुबह गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग के कारण एक कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना में परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पीड़ित कुलदीप कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब सात बजे जब परिजन चाय बना रहे थे तो अचानक सिलिंडर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जलते सिलिंडर को बाहर निकाल कर आग बुझाई। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने नए घर का निर्माण कार्य आरंभ किया है जिसके कारण घर का अधिकतम सामान इसी कमरे में रखा हुआ था। इसी कमरे में भोजन बना रहे थे। आग के कारण कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। उप दमकल अधिकारी नादौन देवेंद्र भाटिया ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दमकल उपकेंद्र नादौन में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। जहां टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें