फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 9.44 करोड़ से बनेगी तलाशी गांव के लिए सड़क, प्रशासनिक स्वीकृति मिली

Fri, 26 Sep 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हमीरपुर जिले के तलाशी गांव में 9.44 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। वर्षों बाद ग्रामीणों की मांग पूरी होने जा रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत धनेड़ पंचायत के तलाशी गांव के लिए 9.44 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण होगा। वर्षों से चली आ रही गांव के लोगों की सड़क की मांग अब जल्द ही पूरी होगी। विधायक आशीष शर्मा ने विधायक प्राथमिकता में इस सड़क का निर्माण कार्य डाला था। प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब नाबार्ड के तहत सड़क का निर्माण किया जाएगा। वर्षों से तलाशी गांव के लोग सड़क सुविधा से वंचित थे। अब मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक माह के भीतर इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर हो जाएंगे। इसके पश्चात इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वहीं विधायक आशीष शर्मा ने उनका हाल-चाल पूछने पहुंचे लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और महादेव की कृपा से वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और जल्द ही सभी के बीच पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें