फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शॉट सर्किट से शौचालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग ने युवाओं के सहयोग से आधे घंटे में आग बुझाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। बस स्टैंड सुजानपुर में नगर परिषद के शौचालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने से करीब 20 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे शौचालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यहां पर सफाई कर्मचारी रहते हैं। आग की लपटें उठने पर दुकानदारों ने सूचना दमकल विभाग और पुलिस विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ कर दिया है। स्थानीय युवाओं ने भी आग बुझाने में सहयोग दिया। प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। कमरें के ऊपर तारों का जाल है। करीब 20 हजार के नुकसान का अनुमान है, जिसमें घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जिनमें टीवी आदि शामिल हैं। कमरे में आग लगने के दौरान कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं था। सभी अपने दैनिक कार्यों के लिए चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आधे घंटे के करीब ही आग पर काबू पा लिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें