ग्राम पंचायत बलोह के गांव दशमल में गोशाला में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह के अंतर्गत गांव दशमल में दो गोशालाओं में आग लगने से 2,30,000 रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टि में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
हलका पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया है। घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है, जब गांव दशमल में पूर्ण चंद पुत्र फकीर चंद तथा गरीब दास पुत्र ख्यालाराम की गोशालाओं में आग लगी। गांववासियों ने इकट्ठा होकर आग पर मुश्किल से काबू पाया। हालांकि तब तक गोशालाओं को काफी नुकसान हो गया था। दोनों ही गोशालाएं स्लेटपोश थीं। इसमें रखा गया घास और लकड़ी जल गई।
अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। पंचायत उपप्रधान गजराज सिंह ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि आग कैसे लगी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की अपील की है। वहीं सूचना मिलते ही हलका पटवारी सुमित ने मौके पर पहुंचकर पूर्णचंद की गोशाला का 1,30,000 रुपये और गरीबदास की गोशाला का 1,00000 रुपये के नुकसान का आकलन किया है।