फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठवीं में छह मकानों में लगी आग, भीतर रखा सामान राख

Fri, 26 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
आग से जला घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सठवीं पंचायत में शुक्रवार शाम आधा दर्जन रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड के कारण घर के भीतर रखे टेलिविजन, फ्रिज, पंखे, कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


इससे प्रभावितों का लाखों का नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार दोपहर बाद सठवीं निवासी सुुभाष चंद, कमल किशोर, नेक चंद, भाग सिंह, विनोद कुमार और भगवान दास के मकानों में अचानक आग भड़क गई।

सभी छह मकानों की छतों से आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। लोगों के शोर मचाने पर सभी ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ने दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि दमकल वाहन मौके पर पहुंचते लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे में चार मकान आग की भेंट चढ़ गए जबकि दो अन्य मकानों की छतें जलकर राख हो गईं।

अग्निकांड से घर के भीतर रखे टेलिविजन, फ्रिज, पंखे, कपड़े समेत अन्य खाद्य सामग्री जल गई। प्रभावित परिवारों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।

हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर चार परिवारों को पांच हजार रुपये प्रत्येक, पांचवें परिवार को तीन हजार और छठे परिवार को एक हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर आर्थिक मदद जारी कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें