फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला श्रद्धालु की शिकायत पर सुरक्षा सुपरवाइजर पर एफआईआर

Fri, 20 Dec 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, ट्रस्ट कर चुका है मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में बाबा जी के दर्शनों को पहुंची महिला श्रद्धालु की ओर से मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा सुपरवाइजर पर लगाए गए आरोपों पर बड़सर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 के तहत यह केस दर्ज किया गया है।
महिला ने कुछ दिन पूर्व इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत की थी। शिकायत के बाद मंदिर अधिकारी की ओर से सिक्योरिटी इंचार्ज से जवाब तलब किया गया है। ट्रस्ट प्रशासन ने जांच के बाद हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम को आगामी कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया है। इस बीच महिला की शिकायत पर बड़सर थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के सुरक्षा सुपरवाइजर ने उनके साथ बदतमीजी की है। आरोपी ने उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे और काफी परेशान किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें