फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स के 28 डिफाल्टर दुकानदारों ने चुकाया किराया

Fri, 20 Dec 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
स्पोर्टस शापिंग कांप्लेक्स हमीरपुर भवन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बकाया 70 में से तीन लाख की वसूली, वर्षों से दुकानों के किराये का भुगतान नहीं कर रहे थे दुकानदार
अगली पेशी के लिए 28 को फिर एसडीएम कोर्ट में बुलाए दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने स्थित स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराया न चुकाने वाले 28 डिफाल्टर दुकानदारों से नगर परिषद ने तीन लाख रुपये का किराया वसूल लिया है। एसडीएम कोर्ट में केस की तीन पेशियों के बाद दुकानदारों ने एक-एक कर अभी तक 70 लाख रुपये में से तीन लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
अगली पेशी में भी नगर परिषद की ओर से डिफाल्टर दुकानदारों को बुलाया जाएगा। डिफाल्टर दुकानदारों को एसडीएम कोर्ट में 28 अक्तूबर, छह दिसंबर और 13 दिसंबर को बुलाया गया था, अब 28 दिसंबर को पुन: दुकानदारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराये का भुगतान न करने पर नगर परिषद दुकानदारों को नोटिस भेज रही थी। मगर दुकानदार किराये का भुगतान नहीं कर रहे थे। दुकानदारों की बकाया किराया राशि 70 लाख रुपये पहुंच गई थी। ऐसे में नगर परिषद की ओर से इन डिफाल्टर दुकानदारों पर एसडीएम कोर्ट में केस किए गए थे। कोर्ट की पहली पेशी में दुकानदारों ने दुकानों की स्थिति, किराया अधिक और आय न होने का तर्क दिया था। वहीं, कुछ दुकानदार पेशी में नहीं पहुंचे थे। दूसरी और तीसरी पेशी के बाद दुकानदारों से किराया वसूला गया। अब चौथी पेशी के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
वर्तमान में स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में कुल 201 दुकानें हैं। इनमें से 61 दुकानें नगर परिषद हमीरपुर के अधीन हैं। नगर परिषद ने 61 में से 31 दुकानों को किराये पर आवंटित किया था, जबकि अन्य दुकानें अभी खाली चल रही हैं। किराये पर आवंटित 31 दुकानों में से तीन के दुकानदारों ने किराया चुकाने में असमर्थता जताई थी, जबकि 28 दुकानदार किराये का भुगतान ही नहीं कर रहे थे, जिन्होंने अब कोर्ट में पेशी के बाद कुछेक किराए का भुगतान किया है।
-कोट स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर की दुकानों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों ने तीन पेशियों के बाद कुछ किराये का भुगतान कर दिया है। दुकानदारों को आगामी पेशी के लिए 28 दिसंबर को बुलाया गया है। संजीत ठाकुर, एसडीएम, हमीरपुर
विज्ञापन


-स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराये का भुगतान न करने वाले 28 डिफाल्टर दुकानदारों के एसडीएम कोर्ट में केस चले हुए हैं। 70 लाख में से दुकानदारों से तीन लाख रुपये का किराया वसूल लिया गया है।
अजमेर सिंह ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें