फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आइसोलेट मरीजों से रोजाना बात करेंगे फील्ड के डॉक्टर

विज्ञापन
कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान अन्य अधिकारियों को दिशानिर्देश देतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घरों में आइसोलेट किए गए कोरोना संक्रमित लोगों का हालचाल जानने तथा उनकी आवश्यक मदद पर विशेष जोर दें। शुक्रवार को हमीर भवन में कोरोना संबंधी प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि फील्ड में कार्यरत डॉक्टर अपने-अपने कार्यक्षेत्रों के होम आइसोलेट मरीजों से दिन में कम से कम एक बार अवश्य बात करें तथा उनके स्वास्थ्य मानकों की जानकारी लें। वृद्ध और पहले से ही गंभीर बीमारियों के शिकार मरीजों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी या आशा वर्कर भी दिन में कम से कम एक बार मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। सभी एसडीएम और बीएमओ भी यह सुनिश्चित करें कि फील्ड के डॉक्टरों की होम आइसोलेट मरीजों से नियमित बात हो रही है तथा स्वास्थ्य कर्मचारी या आशा वर्कर्स भी दिन में कम से कम एक बार उनका हालचाल पूछ रही हैं तथा उन्हें स्वास्थ्य किट मुहैया करवा रही हैं या नहीं। उपायुक्त ने कहा कि बाहरी राज्यों विशेषकर कोरोना से ज्यादा प्रभावित शहरों से आने वाले लोगों की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें और इन लोगों की सैंपलिंग सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन होने वाली सैंपलिंग में बाहर से आए लोगों की कम से कम 25 फीसदी संख्या होनी चाहिए। बाहर से आए श्रमिकों की भी रैंडम सैंपलिंग करें। कोरोना मरीज की मौत के बाद उसके दाह संस्कार में भी इन जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। जिले में अतिरिक्त शव वाहन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। शादी और अंतिम संस्कार में भी अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकते हैं। इन समारोहों में अलग-अलग बैच में भी कुल मिलाकर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें