फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छह माह तक शिशु को पिलाएं केवल मां का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत वीरवार को मट्टनसिद्ध और डुग्घा खुर्द में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि एक शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।
विज्ञापन

इसलिए जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां के दूध से जहां शिशु का शारीरिक विकास होता है, वहीं उसे कई बीमारियों से भी बचाता है। जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। वृत्त पर्यवेक्षक किरण कुमारी ने बताया कि महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाने के लिए इस वर्ष भी 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के दौरान मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने संकल्प हब के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इन जागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें