फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सहकारी सभाओं की समस्याओं के लिए महासंघ ने उठाई मांगें

Sun, 12 Jul 2026 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सहकारी सभाएं महासंघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सहकारी सभाओं की समस्याओं के समाधान और महासंघ को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशवंत राणा ने कहा कि सहकारी सभाओं की समस्याओं को लेकर सहकारी विभाग को मांग पत्र भेजा जाएगा। इसमें प्रबंधन समितियों को बैठक भत्ता, 15 हजार रुपये तक वेतन वाले कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार लागू करने, पुराने सामान के मूल्यांकन में समितियों को शामिल करने और कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़ीं मांगें शामिल होंगी।
बैठक में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक हमीरपुर जोन के पूर्व निदेशक देशराज ठाकुर, जिला महासचिव किशोर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें