फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 13 से करें आवेदन प्रक्रिया

Sun, 12 Jul 2026 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि 21 जुलाई को खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 30 जुलाई को किया जाएगा। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ 5 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसके उपरांत प्रथम चरण में रिक्त रह गई सीटों की सूची 7 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें