फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खराब पोर्टेबल एक्सरे मशीन से रुके टीबी स्क्रीनिंग शिविर

Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड गलोड़ में टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों के दौरान खराब हुई हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्सरे मशीन की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। करीब तीन सप्ताह पहले मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण स्क्रीनिंग शिविर बीच में ही रोकने पड़े थे।
विज्ञापन

मशीन ठीक न होने से क्षेत्र में दोबारा शिविर शुरू नहीं हो सके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क गांवों में पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे थे। इन शिविरों में टीबी के लक्षण वाले मरीजों के एक्सरे किए जा रहे थे, ताकि समय रहते रोग की पहचान की जा सके।
विभाग का कहना है कि मशीन ठीक होते ही शिविरों का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। फिलहाल बड़सर और नादौन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

अरविंद कौंडल ने बताया कि मशीन को ठीक करने के प्रयास जारी हैं। मशीन के सुचारू होते ही स्वास्थ्य खंड में टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों का शेड्यूल दोबारा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें